बानसूर: बानसूर में बंगाल चुनाव रुझानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Bansur, Alwar | May 4, 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलने के बाद बानसूर कस्बे में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। जैसे ही भाजपा की बढ़त की खबर मिली, कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। इस दौरान एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाइयां दी गईं।