बाड़मेर: दिनदहाड़े बाड़मेर शहर में युवक के अपहरण मामले में पुलिस को मिली सफलता, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Barmer, Barmer | Mar 28, 2024 बाड़मेर के जिला अस्पताल के सामने ओवरब्रिज के पास से युवक के अपहरण मामले में बाड़मेर पुलिस को सफलता मिली। बाड़मेर के हरसाणी फांटे के पास युवक को सड़क किनारे फेंक कर बदमाश फरार हो गए। बाड़मेर पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बाड़मेर पुलिस के दबाव के चलते बदमाश अपहरण युवक को सड़क पर पटक कर चले गए।