कैसरगंज: दनावल गांव में आंधी-तूफान के दौरान पेड़ गिरने से दबकर बुजुर्ग की मौत, वह नीचे सो रहे थे
कैसरगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत दनावल गांव में तेज आंधी-तूफान के चलते जिले में एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। पेड़ गिरने से उसके नीचे बकर एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक के भतीजे वरिंकू यादव ने बताया मृतक मेरे चाचा लगते हैं। उनका नाम फूलचंद पुत्र बच्चू लाल, उम्र करीब 65 साल है। ये नीचे सो रहे थे, तभी ऊपर से पेड़ गिर गया। मौत वहीं मौके पर हो गई।