बड़ौत: हिलवाड़ी गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला के पति और बेटे के साथ की गई मारपीट, तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
Baraut, Bagpat | May 24, 2025 हिलवाड़ी की 1 महिला ने बताया कि देर रात उसके पति की गैर मौजूदगी में गांव का युवक उनके घर में घुसा और छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। अगले दिन सुबह महिला ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। महिला के पति व बेटे ने विरोध किया, तो आरोपियों ने दोनो को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने गांव के 4 नामजद व अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।