एटा: गांव अमरगोजिया निवासी तीन दिन से लापता युवक का शव उषा भट्ट के पास धान के खेत में मिला, परिवार में मचा कोहराम
Etah, Etah | Aug 17, 2026 एटा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के आगरा रोड स्थित गांव अमरगोजिया निवासी 25 वर्षीय अजीत उर्फ रवि पुत्र धनवीर तीन दिन से लापता था। सोमवार सुबह उसका शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर बाबसा गांव के समीप भट्टे के पास धान के खेत में पड़ा मिला।शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और अजीत का शव देखकर कोहराम मच गया।