मंडी: देश ही नहीं पूरी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं पीएम नरेंद्र मोदी: पूर्व सीएम जयराम ठाकुर
Mandi, Mandi | Feb 13, 2024 मंडी के दौरे पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने मंगलवार को कंसा चौक में लोगों को संबोधित किया है। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार भगवान राम के आशीर्वाद से लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 सीटों के पार जाने वाली है। उन्होंने कहा कि इसमें हिमाचल का भी पूरा योगदान होना चाहिए। प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत दर्ज करवानी है।