भीलवाड़ा: जिम्नास्टिक में भीलवाड़ा का दबदबा, जूनियर बॉयज़ टीम बनी राजस्थान चैंपियन, बीरा जिम्नास्टिक्स वर्ल्ड के अर्पित ऑलराउंड
भीलवाड़ा। राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक संघ के तत्वावधान में जोधपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर व सीनियर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। जूनियर बॉयज़ टीम में भीलवाड़ा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप अपने नाम की।