गुरुग्राम: गुरुग्राम जिले में नियमित हुई कॉलोनियों के लिए सीएम ने तय किया बजट,3 हजार करोड़ से होगा कॉलोनियों का विकास
हरियाणा सरकार ने प्रदेश की 200 से ज्यादा कॉलोनियों को नियमित कर दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इनमें 44 कॉलोनियां गुड़गांव की हैं। नियमित हुई कॉलोनियों में जल्द ही विकास कार्य कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसके लिए अलग से 3 हजार करोड़ का बजट तय किया है। जल्द ही औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।