अतर्रा: पूर्व प्रेमी की कथित प्रताड़ना से परेशान महिला की मौत, एक सप्ताह बाद उपचार के दौरान तोड़ा दम
Atarra, Banda | Jun 1, 2026 अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पल्हरी की 22 वर्षीय सोना देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, महिला ने 23 मई की शाम कथित रूप से अपने पूर्व प्रेमी की प्रताड़ना से परेशान होकर दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।