हुज़ूर: एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत: एम्स भोपाल की पीएम रिपोर्ट में शरीर पर मिलीं चोटें
Huzur, Bhopal | May 19, 2026 भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिश्थ परिस्थितियों में मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है। एम्स भोपाल की शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बॉडी पर मल्टीपल चोटों के निशानों का जिक्र है। ट्विशा के परिजन शुरुआत से हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं, ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और उनके वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं।