फुलवरिया: हथुआ एसडीपीओ ने फुलवरिया थाने का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने रविवार की शाम फुलवरिया थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की विभिन्न संचिकाओं का गहन अवलोकन किया तथा पुलिस पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में एसडीपीओ ने कहा कि समाज में पुलिस की जो सकारात्मक छवि बनी है, उसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।