भिंड में स्कूल बस और डंपर में जोरदार भिड़ंत, आधा दर्जन छात्र घायल
गोरई के पास हुआ हादसा
पढ़ोरा से रौन स्थित अमर ज्योति स्कूल जा रही छात्रों से भरी स्कूल बस की गोरई के पास डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार करीब आधा दर्जन छात्र घायल बताए जा रहे हैं।
घायल छात्रों को तत्काल रौन अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर छात्रों को जिला अस्पताल भिंड रेफर किया गया।
वहीं हादसे के बाद अमर ज्योति स्कूल के शिक्षक मीडिया के सवालों पर भड़कते नजर आए और घटना की जानकारी देने से बचते रहे।
❓ आखिर स्कूल बस में सवार बच्चों की सुरक्षा को लेकर क्या थी व्यवस्था? हादसे की जिम्मेदारी किसकी?
#Bhind #BreakingNews #SchoolBusAccident #RoadAccident #Gorai #Raun #AmarJyotiSchool
Gormi, Bhind | Sep 9, 2026