हलसी: हलसी प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रविवार को हलसी प्रखंड के सभी पंचायत भवन में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ. पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 12 बजे बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम सभा का आयोजन हुआ. बल्लोपुर पंचायत में मुखिया राजाराम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्वाह्न ने 11 बजे काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखी गई.