चौथम: खगड़िया स्टेशन पर आरपीएफ ने ट्रेन से बरामद किया 15 किलो गांजा
आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन से 15 किलो गांजा बरामद किया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर के नेतृत्व में किए गए कार्रवाई के दौरान जब ट्रेन में तलाशी ली गई तो जी वन बोगी में एक ट्राली में रखें गांजा बरामद किया गया. गांजा 15 किलो बताया जा रहा है. इसकी अनुमानित कीमत 3 लाख बताई जा रही है. हालांकि गांजा तस्कर की पहचान नहीं हो पाई.