चौथम: मध्य बोरने पंचायत के मुखिया ने की मांग, शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्कूलों के हेड मास्टर व मुखिया की हो बैठक
मध्य बोरने पंचायत के मुखिया शशि भूषण कुमार ने मांग किया है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूलों के हेड मास्टर वह संबंधित पंचायत के मुखिया के साथ एक बैठक हो . बैठक के दौरान शिक्षा में सुधार को लेकर चर्चा की जाएगी. इसके साथ ही बैठक में स्कूलों में कर्मियों को दूर करने को लेकर भी चर्चा होगी जिससे शिक्षा के स्तर में व्यापक स्तर पर सुधार हो पाएगी.