चौथम: बेगूसराय रेंज के DIG ने धनछड़ पुलिस पिकेट पहुंचकर लिया जायजा, एसपी सागर कुमार भी रहे मौजूद
बेगूसराय रेंज के डीआईजी ने मानसी थाना क्षेत्र के धनछड़ पुलिस पिकेट पर पहुंचकर पिकेट प्रभारी से कई आवश्यक जानकारियां ली। उन्होंने दियारा इलाके में बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखने की भी हिदायत दी। मौके पर उन्होंने स्थानीय सरपंच से मुलाकात करते हुए चर्चा की। इस दौरान एसपी सागर कुमार, मानसी थाना अध्यक्ष शुभम कुमार व अन्य मौजूद थे।