चौथम: आईटी भवन सभागार चौथम में पंचायत समिति की हुई बैठक, लिए गए कई निर्णय
चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन के सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की सामान्य बैठक में लगभग दो करोड़ की योजनाएं पारित की गई। प्रखंड प्रमुख शोभा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की संपुष्टि की गई। वही सदस्यों द्वारा सर्वसम्मित से दो करोड़ की योजनाएं पारित की गई। बैठक में विकास मुद्दों पर मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों ने चर्चा की.