राजमहल: राजमहल में पल्स पोलियो कार्यक्रम को लेकर पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
आगामी 28 जून से प्रारंभ होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए अनुमंडल अस्पताल राजमहल के सभागार कक्ष में सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे पर्यवेक्षकों एवं सब डिपो होल्डरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सादिक अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।