मिर्ज़ापुर: भटवा पोखरी की महिला ने तहसील कर्मचारी पर बेटे को मारने-पीटने का आरोप लगाया, 50 हजार रुपये मांगने का मामला
कटरा कोतवाली क्षेत्र के भटवा की पोखरी निवासी महिला ने तहसील के एक कर्मचारी पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि खतौनी में नाम चढ़ाने के लिए 50 हजार रूपये की मांग किया था, इसजके पहले भी रुपए दिए थे। काम नहीं हुआ तो घर जाकर जब बेटे ने शिकायत किया तो बुरी तरह से मारपीट कर पैर तोड़ दिया है।