मिर्ज़ापुर: रतनगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन बिजली के पोल क्षतिग्रस्त, 12 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई
कटरा कोतवाली क्षेत्र के रतनगंज मोहल्ले में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे 12 घंटे तक एक दर्जन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। विभाग ने सुबह 10 बजे मरम्मत कार्य शुरू किया था, लगभग 12 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल किया जा सका। इस दौरान दर्जनों मोहल्लों की बिजली गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।