मिर्ज़ापुर: कोतवाली कटरा पुलिस ने चोरी के अभियोग से संबंधित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी का ई-रिक्शा किया बरामद
थाना कोतवाली कटरा जनपद मिर्जापुर पर वादिनी ममता देवी पत्नी स्वर्गीय कल्लू निवासी नैपुरवा थाना कोतवाली कटरा द्वारा उनके घर के बाहर खड़ी ई रिक्शा के चोरी होने के संबंध में लिखित तहरीर दी जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ हुई। बुधवार की शाम 4:00 बजे उपनिरीक्षक राकेश सिंह पुलिस टीम द्वारा मुकदमा से उपरोक्त सभी चारों अभियुक्त को। गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।