मिर्ज़ापुर: पुलिस लाइन के आलू गोदाम के पास गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, बाल-बाल बचे ई-रिक्शा में सवार लोग, नगर क्षेत्र गड्ढे से पटा है
बुधवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के आलू गोदाम के पास गड्ढे में ई रिक्शा पलटने से उसमे बैठे लोग बाल बाल बच गए। स्थानी लोगों का कहना है कि सड़क पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं जिनमें पानी भर जाने से। वाहन चालकों को गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता जिससे ई-रिक्शा पलट जाता है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।