बरहेट: बरहेट थाना: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने के आरोप पर मारपीट व धमकी, मामला दर्ज
रविवार को बड़ा पत्थरचपटी गाँव निवासी मैसी पहाड़ीन ने बरहेट थाना में आवेदन देकर गांव के ही बमना पहाड़िया पर उसकी नाबालिक बेटी को काम दिलाने की बात कह कर बहला फुसलाकर करीब 8 वर्ष पूर्व दिल्ली ले गया था। वापस लाने की बात कहने पर बमना उसके साथ गाली गलौज, मारपीट पर उतारू होने तथा जान से मारने की धमकी देता है। आवेदन पर कांड दर्ज। छानबीन शुरू।