टोंक: शिक्षा स्कीम का झांसा देकर 400 करोड़ की ठगी, राजस्थान-हरियाणा के 20 हजार निवेशक फंसे
Tonk, Tonk | Jun 12, 2026 गरीब बच्चों की शिक्षा के नाम पर शुरू की गई स्कीम के जरिए शातिर ठगों ने राजस्थान-हरियाणा के करीब 20 हजार लोगों से 400 करोड़ रुपये ठग लिए। ठगों ने होम ट्यूशन के लिए आवेदन मंगवाकर प्रति बच्चा 1000 रुपये देने का लालच दिया, फिर ब्लॉक वाइज ग्रुप बनाकर निवेश कराया।