शुजालपुर: सेवा मेरा योगदान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिसर में शासन द्वारा संचालित योजनाओं का शिविर आयोजित
शाजापुर कलेक्टर रिजु बाफना के निर्देशानुसार रविवार को नगर पालिका परिसर में ‘सेवा मेरा योगदान—सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शुजालपुर एसडीएम अंकिता पाटकर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि बेनी प्रसाद परमार भाजपा जिला महामंत्री विजय सिंह के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं कन्या पूजन