रामगंजमण्डी: पुलिस ने सुकेत से लापता युवती को इंदौर से किया दस्तयाब, दो दिनों में दूसरी कार्रवाई को दिया अंजाम
रामगंजमंडी में सुकेत कस्बा थाना पुलिस ने 26 फरवरी से लापता युवती को इंदौर से मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे दस्तयाब किया है। पुलिस ने कस्बे से लापता बालिकाओं को दस्तयाब करने के मामले में दो दिनों ने दूसरी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन पर थानाधिकारी छोटूलाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।