रामगंजमण्डी: रावतभाटा के घाटा की माताजी मंदिर में चोरी के 4 आरोपी झालावाड़ से गिरफ्तार, 2 बाइक, ताम्बा तार व केबल हुई बरामद
रामगंजमंडी के मोड़क थाना पुलिस ने क्षेत्र में हो रही केबल की चोरी की वारदात करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केबल चोरी करने वाले 4 आरोपियो को सोमवार शाम करीब 4:30 बजे झालावाड़ के अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी रमेश, बनवारीलाल, बहादूर और सागर से 700 फीट केबल, 4 किलोग्राम ताम्बा तार और घटना को अंजाम देने में काम ली गई।