रामगंजमण्डी: कुदायला में मारपीट के बाद युवक की हुई मौत, खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुआ झगड़ा, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रामगंजमंडी के कुदायला में रविवार रात सात से आठ हमलावारो ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। परिजन युवक को अचेत अवस्था मे रामगंजमंडी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉ. ने युवक को म्रत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक राजू बैरागी और बदमाशों के बीच फोन पर खेत से ट्रेक्टर निकालने को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद बदमाशों ने युवक को अँधेरे में रुकवाकर मारपीट कर दी।