नरहरपुर: जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, भण्डारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर ने उठाए ठोस कदम
कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर एक बजे जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसमें विभिन्न एजेण्डों पर चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिले में खनिज के अवैध उत्खनन,भण्डारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया।साथ ही खनिज सहित सभी अनुविभागीय अधिकारियों को सतत् निगरानी करने के लिए निर्देशित.