नरहरपुर: देवी नवागांव में करंट की चपेट में आने से मादा भालू व दो शावकों की हुई मौत
कांकेर जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र में करंट की चपेट में आने से मादा भालू और उसके दो शावको की मौत हो गई है। मामला देवी नवागांव का है। बताया जा रहा है कि खेत में बिजली के पोल से तार टूटकर गिरा था खेत में पानी भरा होने के कारण उसमे करंट फैल गया था। बुधवार सुबह 8 बजे खेत में काम करने जा रहे ग्रामीणों ने खेत में तीन भालुओं का शव देखकर वन विभाग को इसकी सूचना दी।