नरहरपुर: कांकेर पुलिस का साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान आज तीसरे दिन में प्रवेश कर गया
साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान के तीसरा दिन सोमवार को 10 बजे से जिले के ग्रामों सार्वजनिक स्थान धार्मिक स्थलों बस स्टैंड बाजार में आम नागरिकों को जागरूक किया गया।और सोशल मीडिया में होने वाली अपराध की रोकथाम हेतु नागरिकों को सजग रहने व सुरक्षा के सभी सुझाव दिया गया।