नरहरपुर: विभिन्न ग्रामों में दलहन फसल को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त वैज्ञानिक दल ने किया भ्रमण
गुरुवार को 5.40 बजे जनसंपर्क विभाग ने जानकारी दी है।भारत सरकार के दलहन ग्राम विकास योजना अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के द्वारा लगाये गये उड़द फसल के अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन का अवलोकन कृषि तकनीकी अनुप्रयोग तथा अनुसंधान संस्थान जबलपुर एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त वैज्ञानिक दल के द्वारा किया गया।