रहटगांव: नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर टिमरनी-रहटगांव क्षेत्र में पुलिस अलर्ट, प्रमुख मार्गों पर निकाला फ्लैग मार्च।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने टिमरनी और रहटगांव क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से भ्रमण किया। इस पहल का उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखना और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना है।