सूरजगढ़: रामचंद्रपुर गांव बहरघरा टोला से मारपीट एवं हत्या का प्रयास मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
गुरुवार अपराह्न 1:30 बजे पिपरिया थाना की पुलिस ने रामचंद्रपुर गांव बहरघरा टोला में छापेमारी कर पिपरिया थाना कांड संख्या 34/26 मारपीट एवं हत्या का प्रयास मामले में इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय कामेश्वर शर्मा के पुत्र रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक 19 अप्रैल 2026 को अभियुक्त पक्ष द्वारा मारपीट किया गया था. मामले में 7 लोग नामजद हैं.