गुना: 16 वर्षीय नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया 22 वर्षीय युवक, बजरंगगढ़ थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Guna, Guna | Jun 24, 2026 गुना में बजरंगगढ़ थाना पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगाकर ले जाने वाले आरोपी पप्पू अहिरवार ग्राम ककरयाई थाना आरोन को 23 जून को गिरफ्तार किया है। 24 जून को थाना प्रभारी ने बताया, 22 जून 2026 को पिता ने 16 वर्षीय नाबालिक बेटी को 20 जून को बहला फुसलाकर शादी का लालच देकर भागाने की रिपोर्ट की थी। आरोपी को जेल भेजा गया है।