बारां: पेस्टिसाइड के इस्तेमाल से एक किसान की 10 बीघा फसल मुरझाई, पीड़ित किसान ने अस्पताल रोड से खरीदी थी पेस्टिसाइड
Baran, Baran | Jul 31, 2024 किशनगंज तहसील के रामगढ क्षेत्र के पटवार हल्का में स्थित गोरेला गांव के किसान बनवारी मीणा द्वारा बारां शहर के अस्पताल रोड स्थित एक दुकान से खरीदी पेस्टीसाइड का इस्तेमाल करने से उसकी 10 बीघा फसल मुरझा गई। किसान बनवारी मीणा ने बताया कि पेस्टीसाइड विक्रेता से 4 लीटर पेट्रोमेक्स पेस्टीसाइड ली थी। किसान ने 10 बीघा में इसका प्रयोग किया, जिससे फसल मुरझा गई।