बारां: पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर कुर्की की कार्यवाही करने कोटा वाणिज्यिक न्यायालय से पहुंची टीम ठेकेदार का बकाया भुगतान का मामला
Baran, Baran | Jul 30, 2024 कोटा वाणिज्यिक न्यायालय की टीम बारां के पीडब्ल्यूडी कार्यालय की कुर्की करने के लिए पहुंची। जहां पर कोटा के वाणिज्य न्यायालय के न्यायाधीश के आदेश के साथ टीम कुर्की करने पहुंची है । कुर्की टीम की सदस्या सरविन्दर कौर सेल अमीन कोटा न्यायालय ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग पर वांगड कन्ट्रक्शन कम्पनी बांसवाड़ा की मूल रकम 2077333 बकाया चल रही है ।