बारां: शहर के अस्पताल रोड पर वृद्ध डाक्टर दंपति के घर पर लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार
Baran, Baran | Jul 30, 2024 बारां पुलिस ने शहर में वृद्ध डॉक्टर दम्पती के घर पर लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम को तीन युवक राजकीय चिकित्सालय के सामने रहने वाले वृद्ध डाक्टर दम्पती डॉ. उषा अग्रवाल को घायल कर उनके घर से करीब दस लाख की लुट कर फरार होगए थे। पुलिस ने टीम गठित कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।