बारां: थामली पंचायत के गांवो में कई युवा किसानों को बेवकूफ बनाकर पाइप लाइन दिलाने के नाम पर वसूल रहे ₹500-500
Baran, Baran | Jul 31, 2024 थामली पंचायत क्षेत्र के गांवों में इन दिनों कुछ युवा किसानों कों बेवकूद बनाकर लूट रहे हैं। बुधवार को भी ऐसा ही मामला थामली गांव में देखने को मिला, जहां बाहर से कुछ युवक आए और घर-घर जाकर किसानों से सरकार से पाइप लाइन दिलाने के लिए 500-500 रूपए ले रहे थे। साथ ही अन्य कई सरकारी योजनाओं का पैसा दिलाने के नाम पर किसानों से पैसे लूट रहे थे।