बारां: रेलावन ग्राम में घरों के ऊपर से निकल रही 11 केवी विद्युत लाइन, हादसों का खतरा बढ़ा
Baran, Baran | Jul 31, 2024 रेलावन ग्राम में घरों के उपर से 11 केवी लाइन निकल रही है, जिससे हमेशा हादसे का भय बना रहता है। खासकर बारिश के दिनों में इस 11 केवी लाइन से घरों में करंट का खतरा रहा है। नरेश बागडी व अन्य ग्रामीणों ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अभी पिछले दो-तीन पहले भी 11 केवी बिजली का तार टूटकर अचानक घरों के पास गिरा।