देहरादून में नदी के ऊपर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने निर्माण कंपनी हिमालयन का पंजीकरण रद्द कर दिया है। वहीं, मामले में लापरवाही सामने आने पर तीन इंजीनियरों को निलंबित किया गया है।
बताया जा रहा है कि हिमालयन कंस्ट्रक्शन कंपनी में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट की भी हिस्सेदारी है। पुल की एप्रोच रोड धंसने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठे थे। PWD की कार्रवाई के बाद अब मामले में आगे की जांच और जिम्मेदारी तय किए जाने की प्रक्रिया जारी है।