जमुई: दौलतपुर से साइबर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा, क्यूआर कोड से अब तक ₹37 लाख 40 हजार के फ्रॉड का हुआ खुलासा
Jamui, Jamui | Jul 23, 2026 तकनीकी शाखा और साइबर थाने की संयुक्त टीम ने दौलतपुर गांव से वीरू कुमार नामक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के मोबाइल की जांच में उसके बैंक खातों से कुल 37 लाख 40 हज़ार रुपये की ठगी की शिकायतें सामने आई हैं। उक्त जानकारी गुरुवार की शाम 4:30 बजे डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी है।