भभुआ: कोर्ट के निर्देश पर दो वारंटी को गिरफ्तार करने के लिए भभुआ थाना पहुंची यूपी की पुलिस
Bhabua, Kaimur | Apr 30, 2026 कोर्ट के निर्देश पर दो वारंटी को गिरफ्तार करने के लिए भभुआ थाना सहयोग लेने यूपी के चंदौली जीआरपी डीडीयू पुलिस भभुआ थाना पहुंची। गुरुवार को 1 बजे थाना पर पहुंचे जीआरपी के पुलिस अधिकारी जितेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि भभुआ थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी सत्येंद्र कुमार गुप्ता एवं भभुआ वार्ड 13 निवासी तनवीर आलम को वारंट के आधार पर गिरफ्तारी करने के पहुंचा गया।