बक्सर: बक्सर रेलवे स्टेशन से 14 बोरी शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, ट्रेन से कर रहे थे तस्करी
Buxar, Buxar | Aug 11, 2025 बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी। आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने जानकारी दी। 10 अगस्त की रात्रि बक्सर आरपीएफ इंस्पेक्टर कुन्दन कुमार के नेतृत्व में बक्सर आने और जाने वाली गाड़ियों में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान गाड़ी संख्या 03602 के बक्सर स्टेशन आगमन पर उसमें छापेमारी की गई। शराब के साथ कुल 4 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया।