भभुआ: भभुआ में भाकपा माले ने मजदूर दिवस पर निकाला मार्च, नए लेबर कार्ड कानून का किया विरोध
Bhabua, Kaimur | May 1, 2026 आज भभुआ शहर में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मजदूर दिवस पर मार्च निकला। जिसपर 2 बजे जानकारी देते हुए भाकपा माले के सचिव रंगलाल पासवान ने बताया कि। आज मजदूर दिवस पर अपने शहिद मजदूर भाइयों को याद करते हुए हमलोगों ने मजदूर दिवस मनाया है। इसी के सम्मान में यह मार्च निकाला गया है जो शहर के पटेल चौक से एकता चौक तक निकाला गया है। सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।