पटना ग्रामीण: धार्मिक न्यास बोर्ड की सभी ज़मीन को अतिक्रमण मुक्त करने की पहल, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दी जानकारी
बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि सभी मठ मंदिरों में जितने भी जमीन अतिक्रमण किए गए हैं या फिर विवाद में फंसे हुए हैं उन्हें सुरक्षित किया जाएगा और इसके लिए राजस्व विभाग की बैठक होगी जिसमें सभी अधिकारियों कर्मियों और न्यास बोर्ड के सदस्यों को भी बैठक में शामिल किया जाएगा।