शेरघाटी थाना परिसर में गुरुवार शाम 4 बजे होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष मोहन कुमार ने की। बैठक में इंस्पेक्टर नेयाज अहमद, अंचल अधिकारी (सीओ) उषा कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) स्नेही आनंद, उपप्रमुख लाल बहादुर शास्त्री सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।