इटावा: सिविल लाइन इलाके में अवैध संबंध के शक के चलते महिला व पुरुष को मारपीट कर किया गया घायल
Etawah, Etawah | Mar 9, 2024 सिविल लाइन इलाके में शनिवार सुबह अवैध संबंध के शक में महिला व पुरुष को मारपीट कर घायल किया, मामले में बताया जा रहा है कि राजेश कुमार बच्चे को छोड़ने स्कूल गए थे इसी दौरान एक महिला से बात कर रहे थे तभी राजेश की पत्नी अपने भाइयों के साथ मौके पर पहुंची और दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया, पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण करा जांच पड़ताल में जुट गई ।