इटावा: राय नगर गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
Etawah, Etawah | Mar 9, 2024 वैदपुरा थाना क्षेत्र के राय नगर गांव के रहने वाले 20 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र मुनेश कुमार ने शुक्रवार देर शाम अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शनिवार दोपहर जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम हाऊस में शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।