कांके: पिठौरिया थाना क्षेत्र में अवैध जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 18, 2024 रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र से अवैध जुआ अड्डे पर छापेमारी कर पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान कई लोग मौके से भागने में कामयाब रहे। बता दें कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि पिठौरिया थाना क्षेत्र में अवैध रूप से जुआ का संचालन हो रहा है। मिली गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया।